अंग्रेजी वर्णमाला
अंग्रेजी वर्णमाला (English Alphabet) में कुल 26 अक्षर होते हैं, प्रत्येक अक्षर का अपना एक निश्चित क्रमांक होता जिनमें A का स्थान पहला तथा Z का स्थान छब्बीसवाँ होता है.
इस अध्याय में अंग्रेजी वर्णमाला में स्थित अक्षरों के क्रमांक के आधार पर अक्षरों की स्थिति की समीक्षा या किसी निश्चित क्रम पर स्थित अक्षर से परिवर्तित किये गये अक्षर/वर्णमाला के क्रम के अवलोकन/निरूपण से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं.
अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षरों के स्थानीय क्रमांकित मान को अच्छी तरह से याद कर लेना चाहिए.
वर्णमाला क्रमांक: अंग्रेजी वर्णमाला में कुल 26 अक्षर होते हैं, प्रत्येक अक्षर का अपना एक निश्चित क्रमांक होता जिनमें A का स्थान पहला तथा Z का स्थान छब्बीसवाँ होता है.
अंग्रेजी वर्णमाला में स्वर अक्षर: अंग्रेजी वर्णमाला में A, E, I, O एवं U कुल पाँच स्वर (vowel) अक्षर होते हैं.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम: अक्षर A से Z की ओर अक्षर के बढ़ते क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम कहते हैं. जैसे: A → B → C → D → … Z.
वर्णमाला का विपरीत क्रम: अक्षर Z से A की ओर अक्षर के घटते क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का विपरीत क्रम कहते हैं. जैसे: Z → Y → X → W → … A.
अंग्रेजी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश: अंग्रेजी वर्णमाला में A से M तक के अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश कहते हैं.
प्रत्येक अर्धांश में कुल 13 अक्षर होते हैं.
क्रमांकित मान को याद करने का ट्रिक CFILORUX
C F I L O R U X
3 6 9 12 15 18 21 24
उपरोक्त शब्द ‘Cfilorux’ की मदद से आप पूरे अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों का क्रमांकित मान को आसानी से याद कर सकते हैं.
उदाहरण 1. अंग्रेज़ी वर्णमाला में आपके बाएँ से सातवाँ अक्षर कौन है?
हल: Cfilorux की मदद से हम जानते हैं कि F = 6. इस प्रकार सातवां अक्षर, ‘F’ का अगला अक्षर यानी ‘G’ होगा.
∴ 7 (सातवाँ अक्षर) = F + 1 ⇒ G
विपरीत अक्षर को याद करने का ट्रिक
अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर के विपरीत अक्षर को योग विधि (Addition Method) द्वारा ज्ञात किया जा सकता है.
अंग्रेजी वर्णमाला के कोई भी दो अक्षर जिनका वर्णमाला क्रमांकित मान का योग 27 हो जाए, तो ये दोनों अक्षर आपस में एक-दूसरे के विपरीत अक्षर होते हैं.
जैसे: B = 2, Y = 25
∴ B + Y ⇒ 27
अतः, B एवं Y आपस में एक-दूसरे के विपरीत अक्षर हैं.
इसी प्रकार, D = 4, W = 23
∴ D + W ⇒ 27
अतः, D एवं W आपस में एक-दूसरे के विपरीत अक्षर हैं.
उदाहरण 2. अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षर ‘P’ का विपरीत अक्षर कौन है?
हल: अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षर ‘P’ का क्रमांक 16 है. यानी P = 16
अतः ‘P’ का विपरीत अक्षर (27 – 16 = 11) ‘K’ होगा.
#shortfeed #tomarsenaofficial #ytshort #ytshorts #shorts
तर्क परीक्षण
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
श्रृंखला तर्कशक्ति परीक्षण
अंकगणितीय तर्कशक्ति भाषण
तर्कशक्ति
reasoning तर्कशक्ति
विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति
reasoning
reasoning tricks
reasoning classes
reasoning tricks in hindi
reasoning trick
reasoning tips
reasoning question
reasoning questions
reasoning short tricks in hindi
#तर्कपरीक्षण
#सामान्यबुद्धिमत्ता
#तर्कशक्ति
#श्रृंखलातर्कशक्ति
#अंकगणितीयतर्कशक्ति
#भाषण
#विश्लेषणात्मकतर्कशक्ति
#reasoning
#logicalreasoning
#criticalthinking
#ReasoningClasses
#ReasoningTips
#ReasoningQuestions
#ReasoningShortTricks
#ReasoningTrick
#ReasoningQuestion
#ReasoningShortTricksInHindi
#LogicalReasoning
Смотрите видео तर्कशक्ति अंग्रेजी वर्णमाला || English Alphabet | онлайн, длительностью часов минут секунд в хорошем качестве, которое загружено на канал Tomar Sena Official 02 Май 2024. Делитесь ссылкой на видео в социальных сетях, чтобы ваши подписчики и друзья так же посмотрели это видео. Данный видеоклип посмотрели 139 раз и оно понравилось like посетителям.